नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के रिश्ते का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस विवाद को यूं तो एक साल हो चुके थे लोग भूलने भी लगे थे, लेकिन इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में पहुंची कंगना से जब ने एक बार फिर से अपनी दिल की बात रखी तो विवाद को हवा मिल गयी। लोग दो खेमे में बंट गए, कुछ कंगना का साथ दे रहे हैं तो कुछ कंगना के खिलाफ बोल रहे हैं। अब एक कांग्रेसी नेता ने कंगना को लीगल नोटिस भेजा है। उनका आरोप है कि कंगना ने उनपर जो आरोप लगाए हैं, वो गलत है।
कंगना ने टीवी इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने ऋतिक के लीगल नोटिस के बाद मुंबई रीजनल की महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत चड्ढा से संपर्क किया था, पहले वो हाईप्रोफाइल केस देखकर खुश हो गई लेकिन बाद में राकेश रोशन के साथ मिल गई और उन्हें चुप रहने को कहा। अब गुरप्रीत ने कंगना पर पलटवार किया है।

गुरप्रीत कौर चड्ढा ने कंगना को इन आरोपों के लिए नोटिस भेज दिया है। उन्होंने बताया कि कंगना ने इस बारे में बात जरूर की थी लेकिन कभी भी उन्होंने लिखित शिकायत नहीं की और न ही इस बारे में दोबारा कभी बात की थी।
गुरप्रीत ने बताया कि कंगना की बहन रंगोली ने इस बारे में मुझसे पास की थी। मैंने बताया राकेश रोशन से बात भी की। लेकिन उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले कंगना को माफी मांगनी होगी। मगर कंगना ने माफी मांगने से इनाकर कर दिया और कहा कि ये मामला साइबर क्राइम डिपार्टमेंट के पास है, वही इस मामले को देखेगा। उसके बाद रंगोली ने मेरा फोन भी नहीं उठाया। इस बारे में मैं क्या कर सकती हूं।
- फराह खान ने कंगना के खिलाफ बोला
- कंगना का इंटरव्यू देखकर भड़के 'सिमरन' के लेखक, कहा मैं गे हूं
- कंगना ने आदित्य पंचोली को कहा गुंडा
गुरप्रीत ने कहा कि मैं उनके खिलाफ मानहानि का भी मामला दर्ज करा सकती थी, लेकिन मैंने सिर्फ उनसे माफी की मांग की है। गुरप्रीत ने कहा कि एक महिला होने के नाते मैं दूसरी महिला पर इतना बड़ा कदम नहीं उठाना चाहती हूं।
यहां देखिए कंगना का वो वीडियो जहां उन्होंने गुरप्रीत चड्ढा के बारे में बयान दिया था।