1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा भट्ट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया प्राइवेट, सोशल मीडिया पर मिल रही थी धमकियां

पूजा भट्ट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया प्राइवेट, सोशल मीडिया पर मिल रही थी धमकियां

 Published : Aug 21, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 05:58 pm IST

एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया है। पूजा भट्ट को सोशल मीडिया पर रेप और बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं।

pooja bhatt- India TV Hindi
पूजा भट्ट Image Source : INSTAGRAM/POOJABHATTFANCLUB

एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। पूजा भट्ट को सोशल मीडिया पर रेप और हत्या की धमकियां मिल रही है। पूजा ने कहा- अगर फैन्स जानना चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है तो वह मुझे फॉलो रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।

पूजा भट्ट ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया-"इससे भी बुरी बात यह है कि ज्यादातर गालियां और जाओ मर जाओ या 'तुम खुद को क्यों नहीं मार लेती हो' जैसे मैसेज महिलाओं से आते हैं। अब इंस्टाग्राम के साथ नहीं रह सकती हूं। इंस्टाग्राम साइबर बुलिंग एक अपराध है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर भट्ट परिवार को ट्रोल किया जा रहा है। क्योंकि रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट के करीबी थी। वह महेश भट्ट की फिल्म जलेबी में नजर आईं थी। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और पूजा भट्ट दोनों को ट्रोल किया जा रहा है।

आपको बता दें पूजा भट्ट सड़क 2 से वापसी कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। सड़क 2 में पूजा भट्ट के साथ आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर  अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन