1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. MNS पर भड़की पूजा भट्ट, “पाक कलाकारों पर बैन स्कूली स्तर की दादागीरी”

MNS पर भड़की पूजा भट्ट, “पाक कलाकारों पर बैन स्कूली स्तर की दादागीरी”

 Published : Oct 21, 2016 08:01 pm IST,  Updated : Oct 21, 2016 08:01 pm IST

जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भारत में काम कर रहे सभी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था। पूजा भट्ट ने इस पर बयान दिया है। उनका कहना है कि...

pooja- India TV Hindi
pooja

मुंबई: पिछले दिनों 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भारत में काम कर रहे सभी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था। इस पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया जाहिर की थी। अब अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट ने इस पर बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ जारी अभियान राष्ट्रवाद नहीं बल्कि स्कूलों में होने वाली दादागीरी है। दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट की बेटी पूजा ने शुक्रवार को ट्वीट कर अपने विचार शेयर किए।

इसे भी पढ़े:-

पूजा ने ट्वीट किया, "यह न तो राष्ट्रवाद है और न ही ब्लैकमेलिंग। यह अधिक से अधिक स्कूल के स्तर पर होने वाली दादागीरी है।" भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी विवाद का प्रभाव मनोरंजन जगत पर भी पड़ा है। कई भारतीय संगठनों ने देश में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया है और कुछ पाकिस्तानी थियेटरों ने भारतीय फिल्मों को दिखाना बंद कर दिया है।

निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' इस विवाद का शिकार होने वाली पहली फिल्म बनी। इसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं।

सिनेमाघर में 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर करन ने काफी समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्हें कुछ लोगों द्वारा राष्ट्रविरोधी करार दिए जाने पर काफी दुख हुआ। करण ने कहा कि वह आगे से इन परिस्थितियों में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन