1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 14 फरवरी को इतने बजे रिलीज होगा 'राधे श्याम' का टीजर, प्रभास ने शेयर किया नया पोस्टर

14 फरवरी को इतने बजे रिलीज होगा 'राधे श्याम' का टीजर, प्रभास ने शेयर किया नया पोस्टर

 Published : Feb 12, 2021 02:05 pm IST,  Updated : Feb 12, 2021 02:23 pm IST

प्रभास का रोमांटिक रूप 14 फरवरी 2021 को देखने के मिलेगा। अब मेकर्स ने डेट के साथ-साथ टाइम की भी अनाउंसमेंट कर दी है।

prabhas film Radhe Shyam Teaser Time 14 february 2021 new poster - India TV Hindi
प्रभास ने शेयर किया 'राधे श्याम' का नया पोस्टर  Image Source : INSTAGRAM: ACTORPRABHAS

'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाले साउथ एक्टर प्रभास की अपकमिंग मूवी 'राधे श्याम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का प्री-टीजर रिलीज किया गया, जिसके जरिए बताया गया कि प्रभास का रोमांटिक रूप 14 फरवरी 2021 को देखने के मिलेगा। अब मेकर्स ने डेट के साथ-साथ टाइम की भी अनाउंसमेंट कर दी है। साथ ही नई तस्वीर भी जारी की है। 

राधे श्याम का टीजर 2 दिन बाद यानि 14 फरवरी को सुबह 9.18 मिनट पर रिलीज होगा। प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मूवी का नया पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें वो बिल्डिंग के पास टहलते नज़र आ रहे हैं। 

Watch: प्रभास ने शेयर किया 'राधे श्याम' का प्री-टीजर, 'वैलेंटाइन डे' पर फैंस को देंगे ये तोहफा

प्री-टीजर हुआ था रिलीज

इससे पहले बहुप्रत्याशित 'राधे श्याम' के मेकर्स ने फिल्म का एक छोटा प्री-टीजर जारी किया गया था, जिसमें फिल्म से 'लवर बॉय' प्रभास की झलक दिखाई गई। टीजर की शुरूआत प्रभास की ब्लॉकबस्टर हिट 'बाहुबली' के लुक से होती है जिसे 'साहो' तक दिखाया गया है, जिसके बाद उन्हें शाम को हल्की बर्फबारी के बीच चलते हुए दिखाया गया है, जिसमें सभी चीजें बेहद प्यारी दिख रही हैं।

स्टार के व्यक्तित्व के इर्द-गिर्द प्री-टीजर दिखाना, कुछ ऐसा है जो भारतीय सिनेमा में पहली बार देखा गया है।

सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग हुई शुरू, निर्देशक ओम राउत ने किया ट्वीट

फिल्म की पहली घोषणा के बाद से, प्रशंसक पैन-इंडिया स्टार प्रभास को फिल्म में खूबसूरत अदाकारा पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लगभग एक दशक के बाद प्रभास को रोमांटिक भूमिका निभाते हुए देखना दिलचस्प होगा। स्टार को आखिरी बार 'डार्लिग' में लवर बॉय के अवतार में देखा गया था।

'राधेश्याम' एक बहुभाषी फिल्म होगी जो राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत होगी। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन