1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग हुई शुरू, निर्देशक ओम राउत ने किया ट्वीट

सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग हुई शुरू, निर्देशक ओम राउत ने किया ट्वीट

 Published : Feb 02, 2021 07:50 am IST,  Updated : Feb 02, 2021 07:54 am IST

सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग शुरू हो गई हैं। जिसकी जानकारी निर्देशक ओम राउत ने ट्वीट करके दी।

सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग हुई शुरू- India TV Hindi
सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग हुई शुरू Image Source : INSTAGRAM/ACTORPRABHAS

साउथ के सुपरस्टार  प्रभास के अभिनय से सजी फिल्म ' आदिपुरुष'  इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'तान्हाजी द अनसंग वॉरियर' को निर्देशित करने वाले ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग शुरू हो गई हैं। जिसकी जानकारी निर्देशक ओम राउत ने ट्वीट करके दी। जिसके बाद से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

निर्देशक ओमराउत ने ट्वीट करके लिखा, 'आदिपुरुष आरंभ'

सोनम कपूर को आनंद अहूजा ने न्यूयॉर्क में किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

वहीं सुपरस्टार प्रभास ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके शूटिंग शूरू होने की बात की।

वहीं दूसरी ओर खबरों के मुताबिक आदिपुरुष के मेकर्स ने हेमा मालिनी  को श्री राम की मां कौशल्या का किरदार निभाने के लिए अपोच कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान रावण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 

आदिपुरुष में कृति सेनन सीता का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। लेकिन अभी सीता के रोल के लिए किसी एक्ट्रेस का नाम ऑफिशियल नहीं किया गया है।  वहीं अंगद बेदी रावण के पुत्र मेघनाथ का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 

Bigg Boss 14: अर्शी खान के लिए राहुल वैद्य के बिगड़े बोल, सबके सामने कह दी ये बात

फिल्म के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा- मैं ओम दादा के साथ एक बार फिर काम करने के लिए रोमांचित हूं। उनका विजन बहुत बड़ा है और टेक्निकल नॉलेज चीजों को बेहतरीन तरीके से सामने लाती हैं। मैं उनके प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मैं शक्तिशाली प्रभास के साथ तलवारें भिड़ाने और विद्युतीकरण और राक्षसी भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं।

दूसरी तरफ प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा- सैफ ने उदयभान के अपने चित्रण के साथ 'तन्हाजी' में हम सबके होश उड़ा दिए और वह इसे 'आदिपुरुष' में अपनी भूमिका के साथ एक पायदान ऊपर उठाते हैं। वह सही विकल्प हैं। प्रभास के साथ अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई। "

आदिपुरुष हिंदी और तेलुगू में बनेंगी। जिसे तमिल, मलयालम, कन्नड़ सहित कई भाषाओं में डब किया जाएगा। 

 ओम राउत ने गुरुवार को ट्ववीट करके बताया कि आदिपुरुष सिनोमाघरों में 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन