1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर को आनंद अहूजा ने न्यूयॉर्क में किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

सोनम कपूर को आनंद अहूजा ने न्यूयॉर्क में किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2021 07:22 am IST,  Updated : Feb 02, 2021 07:22 am IST

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने बताया कि ये तस्वीर तब की है जब आनंद ने साल 2017 न्यूयार्क में उन्हें प्रपोज किया था।

सोनम कपूर को आनंद अहूजा ने न्यूयॉर्क में किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर- India TV Hindi
सोनम कपूर को आनंद अहूजा ने न्यूयॉर्क में किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर Image Source : INSTAGRAM/SONAMKAPOOR

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। तब से लेकर आज तक यह कपल खूबसूरत अंदाज में अपने रिलेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। सोनम कपूर अधिकतर पति के साथ कोई न कोई ट्रिप करती रहती हैं। जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं। इन दिनों सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लाइंड' को लेकर काफी बिजी हैं लेकिन पति के जरूर वक्त निकालती हैं। इसी बीच सोनम कपूर ने सोशल मीडिया में आनंद अहूजा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। 

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने बताया कि ये तस्वीर तब की है जब आनंद ने साल 2017 न्यूयार्क में उन्हें प्रपोज किया था। सोनम ने इस तस्वीर में फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई हैं और आनंद उनके गाल में किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

लहंगे में कातिलाना अंदाज में नजर आईं निया शर्मा, एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज के दीवाने हुए फैंस

सोनम कपूर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखती हैं, 'पुरानी एक खूबसूरत ट्रिप जहां पर मेरे प्यारे पति आनंद अहूजा ने मुझे प्रपोज किया था।'

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर ने रिद्धिमा कपूर संग स्पेंड किया क्वालिटी टाइम, शेयर की तस्वीर

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें इन दिनों वह अपनी फिल्म 'ब्लाइंड' को लेकर काफी मेहनत कर रही हैं। कुछ सप्ताह पहले ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक अंधी लड़की का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म कोरियन फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन शोम मखीजा कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन