1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लहंगे में कातिलाना अंदाज में नजर आईं निया शर्मा, एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज के दीवाने हुए फैंस

लहंगे में कातिलाना अंदाज में नजर आईं निया शर्मा, एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज के दीवाने हुए फैंस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2021 06:55 am IST,  Updated : Feb 02, 2021 06:56 am IST

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा एक बार ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। ब्लू कलर के लहंगे में वह काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं।

लहंगे में कातिलाना अंदाज में नजर आईं निया शर्मा, एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज में दीवाने हुए फैंस- India TV Hindi
लहंगे में कातिलाना अंदाज में नजर आईं निया शर्मा, एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज में दीवाने हुए फैंस Image Source : INSTAGRAM/NIASHARMA

एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर अपने लुक की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। निया का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। जिसममें वह लहंगा में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। 

निया शर्मा अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह लहंगा में भी कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं। 

मौनी रॉय ने वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले दिखाया 'साड़ी लव', तस्वीरों में लग रहीं बला की खूबसूरत

निया शर्मा के लुक की बात करे तो उन्होंने पायल केयल के कलेक्शन से ब्लू कलर का लहंगा पहना। जिसमें हैवी एंब्राइड्री की गई है। इस खूबसूरत लहंगे के साथ निया ने डीप नैक ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना। जो उन्हें और भी ज्यादा हॉट बना रहा है। 

बजट पेश करने आई निर्मला सीतारमन ने पहनी बंगाल की लाल पाड़ साड़ी, जानिए इस साड़ी की खासियत

निया ने अपने लुक को पूरा करने के लिए चोकर और हाथों में खूबसूरत रिंग पहनी।  इस लुक के साथ निया ने मिनिमल मेकअप, स्मोकी आइज के साथ पिंक कलर की मैट लिपस्टिक और हल्के कर्ल के साथ बालों को ओपन रखा। फैंस इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट में लगाया ग्लैमर का तड़का, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

निया का यह लहंगा लुक ही नहीं इससे पहले भी व्हाइट कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आ चुकी हैं। 

व्हाइट कलर के खूबसूरत लहंगे के साथ निया ने मिनिमल मेकअप, डार्क रेड कलर की लिपस्टिक के साथ बालों को मेसी बन बनाया हुआ था। इस लुक में निया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

निया के वर्कफ्रंट की बात करें आखिरी बार नागिर 5 में नजर आईं। जिसमें उन्होंने बिंदा का रोल अदा किया था। कोरोना वायरस महामारी में लगने वाले लॉकडाउन और टीआरपी कम आने के कारण यह शो बीच में ही बंद हो गया था। इस सीरियल के अलावा निया जमाई राजा, इश्क में मरजावां, एक हजारों में मेरी बहना जैसी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल