1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट में लगाया ग्लैमर का तड़का, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट में लगाया ग्लैमर का तड़का, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2021 10:55 am IST,  Updated : Jan 28, 2021 11:07 am IST

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने लुक्स के कारण हमेशा सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। लेटेस्ट फोटोशूट में वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। देखें तस्वीरें

हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट में लगाया ग्लैमरस का तड़का, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ- India TV Hindi
हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट में लगाया ग्लैमरस का तड़का, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ Image Source : INSTAGRAM/REALHINAKHAN

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने बोल्ड अवतार की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।  लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह शिमरी कोट-पैंट  में नजर आ रही हैं।

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की कई तस्वीरें शेयर की। हिना के लुक की बात करें तो उन्होंने स्पार्क पैंट शूट कैरी किया। जिसके साथ मैच खाता हुआ डीप नैक ब्लाउज पहना। इस लुक में हिना खान बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

हिना खान अपने मेकअप और हेयरस्टाइल को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। हिना ने इस बार भी कुछ अलग आईशाइडो किया। हिना ने मिनिमल मेकअप के साथ लाइट पिंक आईशाइडो के साथ पीच कलर की ग्लोसी लिपस्टिक लगाईं। इसके साथ ही बालों को पीछे करके पिनअप किया।

इस लुक के साथ हिना खाने से एक्ससरीज में ड्रेस से मैच खाती हुई रिंग और खूबसूरत ईयररिंग्स कैरी की। इस लुक में हिना खान स्टनिंग नजर आ रही थी।

 

हिना खान अधिकतर अपने लुक्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने डार्क ब्लू कलर वेलवेट कश्मीरी कुर्ता पहना। जिसके साथ लाइट पिंक कलर का दुपट्टा कैरी किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल