1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली’ के बाद फिर चर्चा में आए प्रभास, अब पहचानना भी हुआ मुश्किल

‘बाहुबली’ के बाद फिर चर्चा में आए प्रभास, अब पहचानना भी हुआ मुश्किल

 Published : Jun 08, 2017 06:57 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 06:57 pm IST

प्रभास ने अपनी पिछली सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना ली है। आज लोग उनसे जुड़ी हर चीज के बारे में जानने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं। वैसे इन दिनों प्रभास अपनी फिल्म के अलावा किसी अब अपनी एक और चीज को लेकर भी सुर्खियों...

prabhas- India TV Hindi
prabhas

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता प्रभास ने अपनी पिछली सुपरहिट फिल्म बाहुबली से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना ली है। आज लोग उनसे जुड़ी हर चीज के बारे में जानने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं। वैसे इन दिनों प्रभास अपनी फिल्म के अलावा किसी अब अपनी एक और चीज को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल इन दिनों प्रभास की बिना दाढ़ी वाले चेहरे की एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से फैल गई है।

प्रशंसकों ने अंदाजा लगाया कि यह लुक उनकी आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म 'साहो' के लिए हो सकता है। इस फोटो को एक विमान में लिया गया है, जिसमें प्रभास खिलाड़ियों के अंदाज में एक टोपी पहने हुए हैं और उन्होंने क्लीन शेव कर रखी है। उन्हें इस लुक में देखकर कई लोगों के लिए उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। बता दें कि अपनी महीने भर की अमेरिका की छुट्टी से वापस आ गए हैं। ‘बाहुबली’ बाद प्रभास पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'साहो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

उनकी इस फिल्म का टीजर ‘बाहुबली’ की रिलीज के साथ ही जारी किया गया था। 'साहो' की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। इसे तमिल, हिंदी और मलयालम भाषाओं में भी बनाया जाएगा। फिल्म के संगीत के लिए शंकर-एहसान-लॉय को अनुबंधित किया गया है जबकि साबू सिरिल प्रोडक्शन डिजाइन का काम देखेंगे। गौतम रोडे करने जा रहे हैं अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन