1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली' प्रभास अब इस बॉलीवुड फिल्म में करते नजर आएंगे रोमांस

‘बाहुबली' प्रभास अब इस बॉलीवुड फिल्म में करते नजर आएंगे रोमांस

 Published : Jan 02, 2018 07:28 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 07:28 pm IST

'बाहुबली' से पिछले साल दुनियाभर में धमाल मचाने वाले अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'साहो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन अब खबर आई है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रखने वाले हैं। दरअसल उन्हें फिल्मकार करण जौहर...

Prabhas- India TV Hindi
Prabhas

नई दिल्ली: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' से पिछले साल दुनियाभर में धमाल मचाने वाले अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'साहो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन अब खबर आई है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रखने वाले हैं। दरअसल उन्हें फिल्मकार करण जौहर ने अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म के लिए ऑफर दिया था। लेकिन एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास 3 साल पहले ही इस फिल्म को ज्वाइन कर चुके थे। फिलहाल प्रभास अपनी फिल्म 'साहो' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसे खत्म करने के बाद वह जल्द ही अपनी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे। वैसे 'बाहुबली' की सफलता के बाद प्रभास की डिमांड बॉलीवुड में भी काफी बढ़ गई है।

प्रभास के फैंस काफी वक्त से उन्हें बॉलीवुड में देखने का इंतजार कर रहे थे। अब हालांकि कुछ वक्त पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि करण उन्हें लॉन्च करने वाले हैं, लेकिन बाद में इन खबरों में विराम लग गया। लेकिन अब एक इंटरव्यू के दौरान प्रभास ने जानकारी दी है कि उन्हें काफी वक्त से बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं और जल्द ही बॉलीवुड फिल्म से अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा वह बहुत बॉलीवुड फिल्में देखते हैं और उन्हें यह फिल्में देखना पसंद है।

उन्होंने यह भी बताया कि वह 3 साल पहले एक बॉलीवुड फिल्म के लिए हांमी भर चुके हैं। हालांकि उन्होंने यहां न तो अपनी इस फिल्म का नाम बताया और न ही किसी भी तरह का कोई हिंट दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि, यह एक लव स्टोरी होगी। अब देखना यह है कि साउथ फिल्मों की तरह क्या बॉलीवुड में भी लोग उन्हें देखना पसंद करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन