1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरमून देखने के बाद प्रीति जिंटा ने पति परमेश्वर संग शेयर की तस्वीर, यहां देखिए

सुपरमून देखने के बाद प्रीति जिंटा ने पति परमेश्वर संग शेयर की तस्वीर, यहां देखिए

 Published : Feb 01, 2018 08:46 am IST,  Updated : Feb 01, 2018 08:46 am IST

प्रीति ने सुबह-सुबह ट्विटर पर पति जीन गुडएनफ के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

प्रीति जिंटा- India TV Hindi
प्रीति जिंटा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 31 जनवरी को अपना बर्थडे मनाया। प्रीति के जन्मदिन वाले दिन इस बार चंद्र ग्रहण भी लगा था। प्रीति ने पहले जन्मदिन मनाया फिर चंद्रग्रहण देखा और फिर पहुंच गई अपने पति परमेश्वर के पास।

जी हां, प्रीति ने सुबह-सुबह ट्विटर पर पति जीन गुडएनफ के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ प्रीति ने लिखा है- तो आज सुपर ब्लू मून था और मेरा सबसे लंबा जन्मदिन भी। मुंबई में यह सेलिब्रेट किया और अब पति परमेश्वर के पास पहुंच गई हूं।

प्रीति जिंटा हाल ही में भारत आई थीं, यहां उन्होंने आईपीएल की अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए टीम खरीदी और अब वापस पति के पास लौट गई हैं। आईपीएल के दौरान प्रीति फिर से इंडिया लौटेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन