1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश का होली वाला वीडियो वायरल, क्या आपने देखा?

नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश का होली वाला वीडियो वायरल, क्या आपने देखा?

 Published : Mar 04, 2018 10:01 am IST,  Updated : Mar 04, 2018 10:01 am IST

वीडियो में प्रिया, रौशन और अपने दूसरे दोस्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आ रही है

प्रिया प्रकाश- India TV Hindi
प्रिया प्रकाश

नई दिल्ली: आंखो से प्यार का इजहार करने वाली प्रिया प्रकाश के एक वीडियो ने उसे भारत की नेशनल क्रश बना दिया। प्रिया प्रकाश और रौशन रौउफ का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिया प्रकाश अपने दोस्तों के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। प्रिया प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है, जो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में प्रिया, रौशन और अपने दूसरे दोस्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आ रही है। सभी एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं और एन्जॉय कर रहे हैं। वीडियो को देखकर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए प्रिया ने कैप्शन दिया है- ''इससे पहले कभी ऐसे होली नहीं मनाई।''

वहीं रौशन ने प्रिया के साथ एक रंग बिरंगी सेल्फी क्लिक करके सोशल मीडिया पर शेयर की है।

आपको बता दें, 'उरु अदार लव' प्रिया प्रकाश की डेब्यू फिल्म है लेकिन वे इसके रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में आ गई हैं। यह फिल्म 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन