1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिया प्रकाश वारियर की ब्लैक साड़ी की तस्वीरें हो रही हैं वायरल, दिखीं बोल्ड और ब्यूटीफुल

प्रिया प्रकाश वारियर की ब्लैक साड़ी की तस्वीरें हो रही हैं वायरल, दिखीं बोल्ड और ब्यूटीफुल

 Published : Jun 04, 2021 10:17 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 10:17 pm IST

एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

PRIYA PRAKASH VARRIAR- India TV Hindi
प्रिया प्रकाश वारियर की ब्लैक साड़ी की तस्वीरें हो रही हैं वायरल Image Source : INSTAGRAM- @PRIYA.P.VARRIER

आंख मारकर नेशनल क्रश बनने वाली और विंक गर्ल नाम से मशहूर प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, अक्सर एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, हाल ही में प्रिया प्रकाश ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जो खूब वायरल हो रही हैं। ब्लैक साड़ी में प्रिया प्रकाश का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और एक्ट्रेस स्टनिंग लग रही हैं। फोटो को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

प्रिया प्रकाश वारियर ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, फैंस को पसंद आ रहा एक्ट्रेस का अंदाज

 प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों अपनी अपकमिंग तेलुगू फिल्म 'क्रैक' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से प्रिया तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस मूवी में वह अभिनेता नितिन के साथ दिखेंगी। बीते दिनों उनकी फिल्म 'क्रैक' की शूटिंग का एक वीडियो सामने आया था,इस वीडियो में प्रिया 'क्रैक' फिल्म के गाने की शूटिंग कर रहीं थीं। वह इस वीडियो में भागते हुए आती हैं और नितिन की पीठ पर चढ़ जाती हैं कि तभी उनके साथ हादसा हो जाता है। दरअसल, जब वह दौड़कर नितिन की पीठ पर चढ़ रही होती हैं तो वह उनको पकड़ नहीं पाते हैं। इसकी वजह से प्रिया प्रकाश वारियर भी अपना बैलेंस खो देती हैं और जीमन पर गिर जाती हैं।

यामी गौतम ने 'उरी' के निर्देशक आदित्य धर संग की शादी, शेयर की पहली तस्वीर

इस वीडियो को प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'यह जिंदगी किस तरह से मुझे धराशायी करती है, उसकी एक झलक है, और मैं हर बार खड़ी होती हूं और पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ती हूं।'

बचपन की तस्वीर में क्यूट नजर आ रही हैं आलिया भट्ट, यहां देखें

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन