एक्ट्रेस यामी गौतम ने 'उरी' के निर्देशक आदित्य धर संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस जोड़े ने शुक्रवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की। एक्ट्रेस ने शादी की पहली फोटो शेयर करते हुए रूमी का एक कोट लिखा।
Related Stories
कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद गुलज़ार ने पढ़ी नज़्म, बताया यही है बचने का तरीका और जीने का सलीका
नवविवाहित जोड़े ने एक संयुक्त बयान में लिखा- “हमारे परिवार के आशीर्वाद से, हमने आज एक अंतरंग विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं। बहुत ही निजी लोग होने के नाते, हमने इस खुशी के अवसर को अपने परिवार के साथ मनाया। जैसा कि हम प्यार और दोस्ती की यात्रा शुरू करते हैं, हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।”
बचपन की तस्वीर में क्यूट नजर आ रही हैं आलिया भट्ट, यहां देखें
यामी गौतम ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो आदित्य धर मुस्कुराते हुए देख रही हैं, इस दौरान आदित्य ने सफेद शेरवानी और पगड़ी पहनी है वहीं यामी ने लाल रंग का लहंगा पहना है।