1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिया प्रकाश ने फिर मचाई सनसनी, आंखों का जादू चलाने के बाद अब दिखाया राजकुमारी वाला अंदाज

प्रिया प्रकाश ने फिर मचाई सनसनी, आंखों का जादू चलाने के बाद अब दिखाया राजकुमारी वाला अंदाज

 Published : Mar 15, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Mar 15, 2018 04:37 pm IST

प्रिया प्रकाश वॉरियर पिछले दिनों अपने आकर्षक एक्सप्रेशन के कारण सेंसेशन बनी हुई थीं। उनकी आंखों के इशारों ने देशभर के लोगों को उनका दीवाना बना दिया है। अब एक बार फिर से प्रिया सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इस बार वह अपनी किसी वीडियो के कारण नहीं...

Priya Prakash- India TV Hindi
Priya Prakash

नई दिल्ली: मलयालम फिल्मों की लोकप्रिय अदाकारा प्रिया प्रकाश वॉरियर पिछले दिनों अपने आकर्षक एक्सप्रेशन के कारण सेंसेशन बनी हुई थीं। उनकी आंखों के इशारों ने देशभर के लोगों को उनका दीवाना बना दिया है। अब एक बार फिर से प्रिया सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इस बार वह अपनी किसी वीडियो के कारण नहीं, बल्कि एक नए फोटोशूट के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में प्रिया ने एक फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। इन तस्वीरों में प्रिया पिंक कलर का खूबसूरत गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं। अब उनका यह फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।

गौरतलब है कि प्रिया की यह तस्वीरें woodpecker photography के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई हैं। अब प्रिया की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उन्हें किसी राजकुमार से कम नहीं मान रहे हैं। बता दें कि प्रिया ने ये फोटोशूट एक फैशन ब्रैंड के लिए करवाया है। इसमें भी फैंस उनके एक्सप्रेशन के कायल हो गए हैं। स्कूल गर्ल वाली वीडियो के बाद अब प्रिया के इस फोटोशूट को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रिया मलयालम फिल्म 'उरु उदार लव' से अपने फिल्मी करियर की शुरु करने जा रही हैं। लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही प्रिया के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी हो गई है। बता दें कि यह फिल्म स्कूल लाइफ में पनपे प्यार की कहानी पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन