1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: प्रियांक शर्मा ने अपनी खास दोस्त हिना खान को क्यों दिखा दी मिडिल फिंगर?

Bigg Boss 11: प्रियांक शर्मा ने अपनी खास दोस्त हिना खान को क्यों दिखा दी मिडिल फिंगर?

 Published : Dec 03, 2017 01:40 pm IST,  Updated : Dec 03, 2017 01:40 pm IST

बिग बॉस प्रतियोगी प्रियांक शर्मा और हिना खान के बीच यूं तो काफी अच्छी बॉन्डिंग है लेकिन कल प्रियांक और लव ने हिना के लिए एक ऐसी बात की लोग हैरान रह गए।

hina bigg boss priyank- India TV Hindi
hina bigg boss priyank Image Source : PTI

नई दिल्ली: बिग बॉस प्रतियोगी  प्रियांक शर्मा और हिना खान के बीच यूं तो काफी अच्छी बॉन्डिंग है लेकिन कल प्रियांक और लव ने हिना के लिए एक ऐसी बात की लोग हैरान रह गए। कल के एपिसोड में प्रियांक से लव ने कहा कि जब सलमान शिल्पा शिंदे की तारीफ करते हैं तो हिना को पसंद नहीं आती है। लव की बात का जवाब देते हुए प्रियांक ने कहा- हिना शिल्पा से इनसिक्योर है।

लव और प्रियांक की बात सुनकर लोग हैरान हुए लेकिन कुछ दर्शक खुश भी थे, जो हिना के बर्ताव से दुखी हो चुके हैं। इतना तो ठीक था लेकिन अब वूट के एक अनसीन वीडियो में कुछ ऐसा दिखा जिसे देखकर हम भी चौंक गए। दरअसल प्रियांक ने हिना खान को मिडिल फिंगर दिखा दी। इससे पहले आप कुछ गलत सोचे हम आपको बता दें यह प्रियांक से गलती से हो गया। दरअसल प्रियांक, हिना, विकास गुप्ता, लव त्यागी, आकाश डडलानी और अर्शी खान बेडरुम में बैठे हुए थे। इस दौरान प्रियांक हिना से कहते है कि वह उन्हें मुशली दे दें लेकिन हिना कहती हैं कि वो बाद में देंगी। इस पर प्रियांक को थम्सअप का साइन देना था लेकिन उन्होंने मिडिल फिंगर दिखा थी। हिना पूछती हैं प्रियांक यह सब क्या है? इस पर प्रियांक बताते हैं कि पता नहीं कैसे यह हो गया। लेकिन तभी विकास वहां पहुंच जाते हैं और कहते हैं हिना ये प्रियांक आपकी इज्जत नहीं करता है। अर्शी भी प्रियांक को फटकार लगाती हैं। इसके बाद सबमिलकर प्रियांक को पिलो से मारने लगते हैं।

आपको बता दें, इस बार वीकेंड के वार में बंदगी कालरा बिग बॉस से बाहर होने वाली हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन