बर्लिन: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। इस दौरान उन्हें खूब सम्मान भी हासिल हुआ है। अब उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। प्रियंका ने ट्वीटर पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, “आज सुबह में मुझे मिलने का समय देने के लिए नरेन्द्र मोदी सर को धन्यवाद। बर्लिन में इस तरह का एक शानदार संयोग बनना था।“
प्रियंका ने अपनी एक दूसरी तस्वीर में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्विपक्षीय आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस के चार देशों की छह दिवसीय यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे हैं।“ गौरतलब है कि प्रियंका इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक खलनायिका का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं।
कुछ वक्त पहले ही उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका को उनके अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में बेहतरीन अदाकारी के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान हासिल हुई है। ...ब्रेकअप के बाद भी परवीन बॉबी अक्सर मेरे बेडरूम में दिखती थीं