1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा 'मैट्रिक्स 4' में आ सकती हैं नजर

प्रियंका चोपड़ा 'मैट्रिक्स 4' में आ सकती हैं नजर

 Written By: IANS
 Published : Jan 29, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 02:52 pm IST

'मैट्रिक्स' फ्रैंचाइजी की चौथी किश्त में हॉलीवुड अभिनेता कानू रीव्स के विपरीत काम करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ बातचीत जारी है।

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

'मैट्रिक्स' फ्रैंचाइजी की चौथी किश्त में हॉलीवुड अभिनेता कानू रीव्स के विपरीत काम करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ बातचीत जारी है। वॉर्नर ब्रदर्स और द विलेज रोडशो की इस फिल्म का निर्देशन सीरीज की सह-निर्माता लाना वाचोवस्की करेंगी। वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, वह (प्रियंका) पहले से घोषित कानू रीव्स, कैरी ऐनी मॉस, याह्या अब्दुल-मतीन द्वितीय और नील पैट्रिक हैरिस संग इस फिल्म में शामिल होंगी।

उनके द्वारा निभाए जाने वाले संभावित किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

प्रियंका हाल ही में 'द स्काय इज पिंक' में नजर आईं, जिसका उन्होंने सह-निर्माण भी किया है। आने वाले समय में प्रियंका, रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की नेटफ्लिक्स फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में नजर आएंगी और इसके अलावा बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर' के फिल्मी रूपांतरण में भी प्रियंका काम करते दिखेंगी। वह 'मैट्रिक्स 4' के साथ-साथ समानांतर रूप से 'सिटाडेल' में भी काम करेंगी, जो कि एक अमेजॉन सीरीज है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन