1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने ग्रैमी अवॉर्ड 2020 में बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट को दी श्रद्धांजलि, शेयर की ये खास फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने ग्रैमी अवॉर्ड 2020 में बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट को दी श्रद्धांजलि, शेयर की ये खास फोटो

 Written By: IANS
 Published : Jan 27, 2020 10:54 am IST,  Updated : Jan 27, 2020 11:12 am IST

कई सितारों ने समारोह में एनबीए दिग्गज को श्रद्धांजलि दी। इनमें डिप्लो, बिली रे साइरस, लिल नेस एक्स, कॉमन और प्रियंका शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने...- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने कोबी ब्रायंट को दी श्रद्धांजलि

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ग्रैमी समारोह में दिवंगत बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट को श्रद्धांजलि दी। इस साल यह वार्षिक समारोह सिर्फ संगीत पर केंद्रित नहीं है, बल्कि ब्रायंट और उनकी बेटी की दुर्घटना में मौत भी केंद्र में है। ज्ञात हो कि रविवार को खबर आई थी कि ब्रायंट और उनकी बेटी की कैलिफोर्निया के कैलाबास में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

कई सितारों ने समारोह में एनबीए दिग्गज को श्रद्धांजलि दी। इनमें डिप्लो, बिली रे साइरस, लिल नेस एक्स, कॉमन और प्रियंका शामिल हैं।

बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट के निधन के बाद शोक की लहर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह सहित इन हस्तियों ने जताया दुख

ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अभिनेत्री ने अपने नाखून पर '24' लिखा था।

priyanka chopra grammy 2020
प्रियंका चोपड़ा ने नाखून पर लिखा 24 नंबर

यह नंबर ब्रायंट से जुड़ा है, जिन्होंने लॉस एंजेलिस लेकर्स के लिए 20 साल तक खेला था और साल 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले मांबा" इसके साथ ही प्रियंका ने उनकी तस्वीर भी साझा की।

वहीं ग्रैमी 2020 में आने के दौरान अभिनेत्री ने अपने पति निक जोनस के हाथ को थाम रखा था। प्रियंका ने राल्फ एंड रूसो की डिजाइन की हुई ड्रेस पहना था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन