1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीन च्वाइस पुरस्कार में नॉमिनेटेड होकर बेहद खुश हैं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

टीन च्वाइस पुरस्कार में नॉमिनेटेड होकर बेहद खुश हैं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

 Published : Jul 21, 2017 06:46 pm IST,  Updated : Jul 21, 2017 06:46 pm IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 'टीन च्वाइस पुरस्कार-2017' में खलनायक श्रेणी में नामांकित होने पर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि यह उनके लिए काफी मायने रखता है।

PRIYANKA- India TV Hindi
PRIYANKA Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 'टीन च्वाइस पुरस्कार-2017' में खलनायक श्रेणी में नामांकित होने पर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि यह उनके लिए काफी मायने रखता है। हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के लिए नामांकित हुईं प्रियंका ने बुधवार रात ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। च्वाइस मूवी विलेन के रूप में नामांकित करने के लिए धन्यवाद और उनका बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने वोट दिया है।"

सेठ गॉर्डन द्वारा निर्देशित फिल्म 'बेवॉच' में मारधाड़ और कॉमेडी का तड़का है। यह इसी नाम के टेलीविजन धारावाहिक पर आधारित है। इसमें ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, अलेक्सांद्रा दद्दारिओ, केली रोहरबैच, जॉन बास और इल्फेनेश हडेरा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्रियंका इसमें नकारात्मक भूमिका में हैं। उन्होंने विक्टोरिया लीड्स का किरदार निभाया है। वह इन दिनों 'ए किड लाइक जेक' और 'इजनॉट इट रोमांटिक' जैसी फिल्मों पर काम कर रही हैं। 

इसलिए आजकल गाने नहीं गा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

टीन च्वाइस अवार्डस एक वार्षिक पुरस्कार है। इसका सीधा प्रसारण फॉक्स टेलीविजन नेटवर्क पर होता है। यह संगीत, फिल्म, खेल, टेलीविजन और फैशन के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए जश्न का मौका होता है। इसमें 13 से 19 वर्ष तक के किशोर-किशोरियां मतदान करते हैं।

यह कार्यक्रम 13 अगस्त को आयोजित होगा।

(इनपुट: आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन