1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस ने भारत में पहली बार मनाई होली, प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

निक जोनस ने भारत में पहली बार मनाई होली, प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

 Published : Mar 10, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Mar 10, 2020 03:35 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इससे पहले ईशा अंबानी के घर पर भी होली मनाई थी।

priyanka chopra nick jonas first holi- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने खेली होली

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने पहली बार होली का त्योहार मनाया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों रंगों से सराबोर नज़र आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले प्रियंका-निक ने ईशा अंबानी पीरामल की होली पार्टी एन्जॉय की थी, जहां सिंगर ने खूब मस्ती की थी।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर निक संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पिछले कुछ दिनों से हम रंगों में ही सराबोर हैं। घर पर रहने की वजह से निक की पहली होली बहुत स्पेशल हो गई है। सभी लोगों को होली की बहुत बहुत बधाई।'

करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ होली मनाने के लिए तैयार दिखें तैमूर अली खान, देखें तस्वीरें

बता दें कि इससे पहले प्रियंका और निक ने ईशा अंबानी के घर पर होली पार्टी मनाई थी। दोनों ने वहां खूब रंग खेला था। निक तो प्रियंका के कपड़ों से रंगों को साफ करते भी नज़र आए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका 'मैट्रिक्स' फ्रैंचाइजी की चौथी किश्त में हॉलीवुड अभिनेता कानू रीव्स के अपोजिट नज़र आ सकती हैं। प्रियंका 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं, जिसका उन्होंने सह-निर्माण भी किया था। 

अमिताभ बच्चन ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, राज कपूर और शम्मी कपूर के साथ आरके स्टूडियो में यूं मनाई थी होली

आने वाले समय में प्रियंका, रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की नेटफ्लिक्स फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में नजर आएंगी और इसके अलावा बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर' के फिल्मी रूपांतरण में भी प्रियंका काम करते दिखेंगी। वह 'मैट्रिक्स 4' के साथ-साथ समानांतर रूप से 'सिटाडेल' में भी काम करेंगी, जो कि एक अमेजॉन सीरीज है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन