1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारतीय संस्कृति को लेकर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने कही दिल को छू लेने वाली बात

भारतीय संस्कृति को लेकर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने कही दिल को छू लेने वाली बात

 Written By: IANS
 Published : Oct 19, 2019 08:21 am IST,  Updated : Oct 19, 2019 08:21 am IST

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ 2018 में राजस्थान में शादी की थी।

Nick Jonas with Priyanka Chopra- India TV Hindi
Nick Jonas with Priyanka Chopra

लॉस एंजिलस: हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ पहली बार करवा चौथ मनाया। निक का कहना है कि उनकी पत्नी हर तरह से अतुलनीय है और प्रियंका ने उन्हें भारतीय संस्कृति और उनके धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है।

निक ने शुक्रवार को ट्विटर पर प्रियंका के साथ खुद की दो तस्वीरें साझा की। तस्वीर में दोनों भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अमिताभ बच्चन, पत्नी जया और बेटे अभिषेक साथ आए नज़र

निक ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "मेरी पत्नी भारतीय है। वह हिंदू है, और वह हर तरह से अविश्वसनीय है। उसने मुझे अपनी संस्कृति और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं उसे बहुत प्यार करता हूं और उसकी प्रशंसा करता हूं। जैसा कि आप देख सकते हैं कि हमने साथ में मस्ती की है। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।"

आप की अदालत: सनी देओल बचपन में थे मस्तीखोर, कार चलाने का था शौक

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ 2018 में राजस्थान में शादी की थी। प्रियंका हाल ही में रिलीज हुई शोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन