1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस ने अपनी वाइफ के लिए हाथों पर बनाया खास टैटू

प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस ने अपनी वाइफ के लिए हाथों पर बनाया खास टैटू

 Written By: IANS
 Published : Oct 18, 2019 06:00 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 06:00 pm IST

इस टैटू में एक लंबे से गाऊन को पहने एक औरत की तस्वीर है, जो म्यूजिक वीडियो के एक दृश्य से प्रेरित है। 

Priyanka Chopra with husband Nick Jonas family- India TV Hindi
Priyanka Chopra with husband Nick Jonas family

लॉस एंजेलिस: मशहूर हॉलिवुड सिंगर और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जेठ केविन जोनस ने अपनी पत्नी डेनिएल को समर्पित कर अपने हाथ में एक टैटू बनवाया है। पेजसिक्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे बड़े जोनस भाई ने 'सकर' म्यूजिक वीडियो में डेनिएल के कैमियो को याद करते हुए एक टैटू बनवाया है।

अपने टैटू की एक तस्वीर के साथ कैप्शन में केविन ने लिखा, "परिवार में शामिल एक नया ब्रांड। जिंदगी में इस वक्त के होने का हमें गर्व है और इसके साथ (टैटू) डेनिएल जोनस की हमेशा याद आती रहेगी।"

इस टैटू में एक लंबे से गाऊन को पहने एक औरत की तस्वीर है, जो म्यूजिक वीडियो के एक दृश्य से प्रेरित है। वीडियो के इस एक दृश्य में 33 वर्षीय डेनिएल को एक घेरेदार गाऊन में कॉर्गी के एक झुंड के साथ इंग्लैंड में हैटफील्ड हाउस के मैदानों में चलते हुए दिखाया गया है।

Laal Kaptaan Movie Review: सैफ अली खान की दमदार एक्टिंग, लेकिन उबाऊ है 'लाल कप्तान'

Nach Baliye 9: बॉलीवुड अदाकारा हेलन पहुंची डांस रिएलिटी शो में, कहा- आज के समय में नहीं कर पाती सर्वाइव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन