मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों इंडिया में हैं और अपनी अपकमिंग मूवी 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) का प्रमोशन कर रही हैं। ऐसे में उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) उनसे दूर नहीं रह पा रहे हैं और वीडियो कॉल के जरिए अपनी पत्नी से बात करके दूरियों को मिटा रहे हैं।
Related Stories
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपने फैंस से रूबरू होने के दौरान निक को प्रियंका से वीडियो कॉल करते देखा गया।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड रोल में हैं। इसके ट्रेलर को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोनाली बोस द्वारा निर्देशित ये फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज हो रही है।
Also Read:
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' ऑस्कर के लिए नामित