1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस से अफेयर पर पहली बार बोलीं प्रियंका चोपड़ा, क्या लगा दी रिश्ते पर मुहर?

निक जोनस से अफेयर पर पहली बार बोलीं प्रियंका चोपड़ा, क्या लगा दी रिश्ते पर मुहर?

 Published : Jul 15, 2018 01:02 pm IST,  Updated : Jul 15, 2018 01:33 pm IST

प्रियंका ने निक से अपनी मां, भाई और कजिन परिणीति की मुलाकात भी करवाई। 35 साल की एक्ट्रेस प्रियंका ने ‘पीपुल’ मैग्जीन में पहली बार खुलकर निक जोनस पर बात की है।

निक-प्रियंका- India TV Hindi
निक-प्रियंका

नई दिल्ली: अमेरिकन सिंगर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें लंबे समय से सोशल मीडिया पर हैं, दोनों के डेट करने की खबरें तब और सुर्खियों में आ गईं जब प्रियंका के साथ निक जोनस भी भारत आ गए। प्रियंका ने निक से अपनी मां, भाई और कजिन परिणीति की मुलाकात भी करवाई। 35 साल की एक्ट्रेस प्रियंका ने ‘पीपुल’ मैग्जीन में पहली बार खुलकर निक जोनस पर बात की है। प्रियंका ने कहा- हम एक दूसरे को समझ रहे हैं, और यह उनके लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस है, ऐसा उन्होंने मुझसे खुद कहा। मुझे लगता है भारत आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।

निक प्रियंका के साथ एक हफ्ते तक भारत में रहे। इस दौरान प्रियंका ने निक को अपनी मां, भाई और दोस्तों से मिलवाया। इस दौरान प्रियंका और निक दोस्त की शादी और मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई में गए। प्रियंका ने इस बारे में बात करते हुए कहा- हमने अच्छा वक्त गुजारा, ये वाकई खूबसूरत था।

प्रियंका ने कहा किसी भी रिश्ते में साथ में सफर करना बहुत जरूरी होता है। हालांकि प्रियंका ने यह भी कहा कि मेरी तो पूरी जिंदगी ही एक सफर है। उन्होंने कहा- मैं हफ्ते में अलग-अलग प्लेन से सफर करती हूं. मेरी फैमिली और मेरे दोस्त भी मेरे साथ सफर करते हैं। तो ये कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, निक का मेरे साथ सफर करके इंडिया आना बेहद सामान्य है।

बता दें, पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड से पहले बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में गाना गाया और अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में लीड रोल निभाया। इसके बाद वो बेवॉच में नजर आईं।

हॉलीवुड में प्रियंका का नाम अब निक जोनस के साथ जोड़ा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन