1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क के अपने रेस्टोरेंट SONA की दिखाई झलक, देखिए INSIDE तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क के अपने रेस्टोरेंट SONA की दिखाई झलक, देखिए INSIDE तस्वीरें

 Published : Mar 20, 2021 05:03 pm IST,  Updated : Mar 20, 2021 05:08 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला है जिसका नाम SONA रखा है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने रेस्टोरेंट के अंदर की झलक दिखाई है। देखिए तस्वीरें...

Priyanka Chopra restaurant SONA inside pic- India TV Hindi
Priyanka Chopra restaurant SONA inside pic Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला है जिसका नाम SONA रखा है। प्रियंका के रेस्टोरेंट का नाम जब से सामने आया है तब से हर कोई उनके रेस्टोरेंट के अंदर की झलक देखने के लिए बेसब्र है। प्रियंका ने अपने फैंस के लिए रेस्टोरेंट के अंदर की झलक दिखाने के लिए एक लिंक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उनके रेस्टोरेंट का इंटीरियर नजर आ रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला अपना रेस्टोरेंट, निक जोनस संग पूजा की तस्वीर वायरल

priyanka chopra restaurant sona
Image Source : WWW.SONA-NYC.COMpriyanka chopra restaurant sona

प्रियंका का SONA रेस्टोरेंट अंदर से काफी क्लासी और कूल है। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस ने इस रेस्टोरेंट में हर चीज का खास ध्यान रखा है। रेस्टोरेंट में एक तरफ साइड कुर्सी और टेबल का कॉम्बिनेशन रखा है तो वहीं दूसरी तरफ शानदार काउच देखे जा सकते हैं। 

priyanka chopra restaurant sona
Image Source : WWW.SONA-NYC.COMpriyanka chopra restaurant sona

SONA रेस्टोरेंट का फ्लोर वुड का है। वहीं इंटीरियर की बात करें तो हर टेबल पर एक लैंप भी रखा हुआ है। इसके साथ ही लाइट्स का कॉम्बिनेशन भी रेस्टोरेंट के लुक को चार चांद लगा रहा है। 

priyanka chopra restaurant sona
Image Source : WWW.SONA-NYC.COMpriyanka chopra restaurant sona

एक्ट्रेस ने अपने SONA रेस्टोरेंट की साइट का जो लिंक शेयर किया है उसमें अपन निक नेम मिमी नाम से एक डाइनिंग रूम भी रेस्टोरेंट में रखा है। वेबसाइट के मुताबिक इस डाइनिंग रूम में 8 से 30 लोग एक साथ खाना खा सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये रेस्टोरेंट मार्च के अंत तक ओपन होगा। यहां पर लोग खाना खाने के लिए 5 से 11 बजे तक जा सकेंगे। 

आपको बता दें, कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने सोना रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें कैप्शन के साथ शेयर की थीं। प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'SONA को पेश करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। न्यूयॉर्क में एक नया रेस्टोरेंट, जिसमें मैं भारतीय व्यंजनों के प्रति अपने प्यार को भर पाऊंगी। SONA में भारत के खानों का स्वाद और फ्लेवर्स है। किचन को हरी नायक संभालेंगे, जो कि बेहद प्रतिभाशाली हैं, जिन्होंने सबसे जायकेदार और इनोवेटिव मेन्यू तैयार किया है।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन