1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के लिए जाहिर किया अपना प्यार, शेयर किया वीडियो

अब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के लिए जाहिर किया अपना प्यार, शेयर किया वीडियो

 Published : Jul 02, 2018 04:36 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 04:36 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से हॉलीवुड अभिनेता और सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वह निक को लेकर मुंबई पहुंची थीं, जहां प्रियंका ने निक की मुलाकात अपनी मां से भी करवाई। इसका बाद ये दोनों परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ गोवा पहुंचे।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra

ब्रासीलिया: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से हॉलीवुड अभिनेता और सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वह निक को लेकर मुंबई पहुंची थीं, जहां प्रियंका ने निक की मुलाकात अपनी मां से भी करवाई। इसका बाद ये दोनों परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ गोवा पहुंचे। यहां सभी ने खूब मस्ती की। भारत के बाद अब प्रियंका और निक ब्राजील पहुंच गए हैं। प्रियंका यहां विलामिक्स फेस्टिवल में प्रस्तुति दे रहे गायक निक जोनस का हौसला बढ़ाती नजर आईं।

उन्होंने संगीत कार्यक्रम का एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया। क्लिप के साथ उन्होंने 'हिम' लिखा और दिल के आकार की आंखों वाला इमोजी को भी डाला है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील में शनिवार को मंच पर निक जोनस की प्रस्तुति देखते समय प्रियंका ने दुनिया को जाहिर कर दिया कि वह गायक की प्रस्तुति के विषय में क्या सोचती हैं।

जैसा कि दोनों ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक रूप से स्वीकार किया, 'चेन्स' गीत के गायक ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका का हंसते हुए, मुस्कुराते हुए वीडियो शेयर किया था इसके साथ उन्होंने भी दिल के आकार की आंखों वाले इमोजी को पोस्ट किया था। उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा था, 'हर'। इस जोड़े के एक करीबी सूत्र ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि वे दोनों बेहद खुश हैं और दोनों का रिश्ता गहराता जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन