1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लंदन के लिए हुए रवाना, एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में हुए स्पॉट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लंदन के लिए हुए रवाना, एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में हुए स्पॉट

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 29, 2018 09:45 am IST,  Updated : Jun 29, 2018 11:05 am IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक हफ्ते पहले इंडिया आएं। जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। पहले दिन ही निक प्रियंका चोपड़ा की मां मधु से मुंबई में मिले। इसके बाद से कई जगह दोनों साथ में हाथों में हाथ लिए नज़र आएं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra and Nick Jonas

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक हफ्ते पहले इंडिया आएं। जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। पहले दिन ही निक प्रियंका चोपड़ा की मां मधु से मुंबई में मिले। इसके बाद से कई जगह दोनों साथ में हाथों में हाथ लिए नज़र आएं।

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का दबदबा कायम करने वाली प्रियंका अब धरती की सबसे हॉट महिला बन गयीं हैं।

कुछ दिन पहले ही प्रियंका और निक अपने खास दोस्तों के साथ गोवा में छुट्टियां मनाकर वापस आएं है। इसके बाद दोनों ने रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्वेता अंबानी के प्री-मैरिज फंक्शन में शिरकत की।

Priyanka Chopra and Nick Jonas
Priyanka Chopra and Nick Jonas

अब दोनों लंदन के लिए रवाना हो गए। उन्होंने एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया। जहां प्रियंका ब्लैक कलर के ट्रैक शूट में नजर आईं। वहीं निक ब्लू कलर के ट्रैक सूट में नजर आएं। जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों एयरपोर्ट में हाथों में हाथ डालें नज़र आएं।

Priyanka chopra
Priyanka chopra

आकाश-श्वेता की मेंहदी और प्री-इंगेजमेंट पार्टी में सेरेमनी में प्रिंयका का देसी अवतार में नज़र आईं। जहां मेंहदी सेरेमनी में ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आईं। वहीं दूसरे दिन प्री-इंगेजमेंट पार्टी में लाल रंग की साड़ी में दिखीं। जिसमें वह काफी खूबूसरत नजर आ रही थीं।

वहीं दूसरी ओर खबरों के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को  मैक्सिम मैग्जीन इंडिया ने दुनिया की सबसे हॉट महिला बताया है। मैग्जीन ने प्रियंका चोपड़ा को अपने कवर पेज पर जगह दी है। इसके साथ ही प्रियंका ने पांचवी बार इस मैग्जीन के कवर पेज पर आने का रिकॉर्ड बना लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल