नई दिल्ली: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ जल्द ही शादी होने वाली है। गुरुवार शाम को इंगेजमेंट पार्टी रखी गई। जिसमें बॉलीवुड, किक्रेट के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल हुई। लेकिन इस दौरान सबकी नजरें सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में थी। जी हां इस शाम में प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ इस समारोह में शिरकत की। इस खास मौके में प्रियंका ने लाल रंग की साड़ी पहनी। जिसके साथ गोल्डन कलर का ब्लाउज पहना। वहीं निक ब्लू कलर के कोट-पैंट में नजऱ आएं। दोनों में बहुत अच्छी बॉंडिंग नजऱ आ रही थीं। वह इस मौके में एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नज़र आएं।
Related Stories
इस खास मौके में प्रियंका चोपड़ा से फैशन डिजायनर अबुजानी संदीप घोसला के डिजायनर साड़ी पहनी। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने कानों में झुमके और हाथों में कंगन पहना हुआ था। इसके साथ ही माथे में छोटी सी हरे रंग की बिंदी लगाई। जो कि उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी।

वैसे बता दें कि दोनों अब एक दूसरे को लेकर थोड़ा ओपनली भी हो रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें दिल के इमोजी के साथ प्रियंका ने लिखा था, 'My Favourite Men'

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इसी जुलाई-अगस्त तक सगाई कर सकते हैं। वैसे, अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसका पता कुछ दिनों बाद लगेगा। फिलहाल निक और प्रियंका गोवा में क्वालिटी टाइम बिता कर वापस मुंबई लौट चुके हैं।