1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ साइन की करोड़ों की डील

प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ साइन की करोड़ों की डील

 Published : Jul 01, 2020 06:14 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 06:24 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन प्राइम के साथ मल्टीमिलियन डॉलर डील साइन की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है।

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन के साथ दो साल का मल्टीमिलियन डॉलर, फर्स्ट लुक टेलीविजन कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है। वेरायटी डॉट कॉम के अनुसार, प्रियंका ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि जब मैं 13 साल की थी और टीवी देखती थी तो मुझे महसूस हो कि कुछ छूट रहा है, लेकिन अब मैं बड़ी हो गई हूं और मुझे लगता है कि काश मैं हाईस्कूल में और आत्मविश्वासी होती, काश मैं खुद से अलग दिखने वालों से नहीं डरती।"

अभिनेत्री ने साल 2015 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्च र्स लॉन्च की थी। उन्होंने आगे कहा, "मैं सोचती हूं कि काश मैं अपना सिर नीचे कर नहीं चलती, वो भी ये सोचते हुए कि मैं एक यूनिकोर्न हूं और न सब मुझे घूरते। मैं सोचती हूं कि काश मैं अपने हाईस्कूल का अनुभव बदल सकती।"

एमेजॉन स्टूडियो के प्रमुख जेनिफर सल्के के साथ हुई बैठक के दौरान यह डील साइन की गई है।

इस बारे में उन्होंने कहा, "प्रियंका और मैं साथ मिलकर अलग-अलग तरह की कहानियां कहना चाहते हैं। हम आने वाले वर्षो के लिए उनके साथ सहयोग करने के लिए रोमांचित हैं।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फरहान अख्तर के साथ द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं। वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन