1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा बनेंगी अंतरिक्ष यात्री, निभाने जा रही हैं कल्पना चावला का किरदार!

प्रियंका चोपड़ा बनेंगी अंतरिक्ष यात्री, निभाने जा रही हैं कल्पना चावला का किरदार!

 Published : Apr 24, 2017 02:09 pm IST,  Updated : Apr 24, 2017 02:09 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी वक्त से हॉलीवुड में खूब धमाल मचा रही हैं। लेकिन उनके भारतीय फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है। अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए भी साइन कर लिया है। इस फिल्म में वह भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार...

priyanka- India TV Hindi
priyanka

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी वक्त से हॉलीवुड में खूब धमाल मचा रही हैं। लेकिन उनके भारतीय फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है, दरअसल प्रियंका वापस भारत लौट आई हैं और जल्द ही वह पर्दे पर भी नजर आएंगी। प्रियंका को पिछली बार फिल्म 'जय गंगाजल' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। लेकिन अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए भी साइन कर लिया है। इस फिल्म में वह भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

पद्मभूषण के लिए गडकरी से मिली थीं आशा पारेख, 12 मंजिल सीढ़ियां चढ़ने वाली बात गलत

प्रियंका इसी हफ्ते भारत लौटी हैं। इस बार उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि वह अपने फैंस के लिए कुछ दमदार लाने की तैयारी में हैं। प्रियंका की इस फिल्म का निर्देशन प्रिया मिश्रा कर रही हैं, जो इस फिल्म के साथ ही बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक प्रिया पिछले कुछ समय से प्रियंका की टीम से इस फिल्म के लिए बात कर रही थीं।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, प्रिया का कहना है कि वह पिछले 7 सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। इस फिल्म को एक नए प्रोडक्शन बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने कल्पना चावला के माता-पिता से भी संपर्क किया है।

यह प्रियंका की दूसरी बायोपिक होगी। इससे पहले वह ‘मैरी कॉम’ पर बनी फिल्म में भी काम कर चुकी हैं, जिसे दर्शकों से खूब प्रशंसा हासिल हुई थी। हरियाणा की रहने वालीं कल्पना चावला ने अपनी उपलब्धियों से पूरे देश को गर्व महसूस करवाया था। 2003 में अपने 6 क्रू मेंमबर्स के साथ वापस लौटते हुए उनके अंतरिक्ष यान में विस्फोट हो जाने के कारण उनकी देहांत हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन