1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिगरेट के बाद अब Alcohol का एड कर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- 'इंडिया में रहने पर ही अस्थमा रहता है...'

सिगरेट के बाद अब Alcohol का एड कर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- 'इंडिया में रहने पर ही अस्थमा रहता है...'

 Published : Aug 05, 2019 04:22 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 04:25 pm IST

प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में नज़र आएंगी। इसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। पहले तो वह अपने जन्मदिन पर सिगरेट पीते हुए फोटोज वायरल होने पर ट्रोल हुईं। अब एक बार फिर उनका वीडियो इंटरनेट पर सेंसेशन बना हुआ है।

दरअसल, प्रियंका ने एक एल्कोहल ब्रांड के लिए एड किया है। इसके जरिए उनके तीन अलग-अलग शेड्स दिखाए गए हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया और लोग 'देसी गर्ल' को ट्रोल करने लगे।

एक यूजर ने लिखा कि 'लग रहा है कि उनका अस्थमा ठीक हो गया है, इसलिए ड्रिंक चल रहा है।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि 'इंडिया में रहने पर ही अस्थमा रहता है, बाहर जाने पर तुरंत सब ठीक हो जाता है।'

हालांकि, कुछ फैंस ने प्रियंका की तारीफ भी की है। प्रियंका ने इस वीडियो में बताया कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, वो उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया है। 

गौरतलब है कि प्रियंका ने कुछ दिनों पहले मियामी में फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान वह पति निक जोनास के साथ सिगरेट पीती दिखीं। इस वजह से प्रियंका ट्रोल हो गई थीं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। इसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

Also Read:

#Article370: Twitter पर आई मीम्स की बाढ़, इन्हें देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

कश्मीर में तनाव के बीच बॉलीवुड ने दिये ऐसे रिएक्शन, अनुपम खेर और मोहित रैना ने किए ये ट्वीट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन