1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये Photos

पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये Photos

 Published : Jul 28, 2019 07:16 am IST,  Updated : Jul 28, 2019 11:39 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 37वां बर्थडे मियामी में सेलिब्रेट किया, जहां वह फैमिली के साथ खूब मस्ती करती नज़र आईं।

Priyanka Chopra with Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra with Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड से फिल्मी करियर शुरू करने के बाद हॉलीवुड तक एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली 'देसी गर्ल' ने सोशल मीडिया पर कुछ और फोटोज शेयर की हैं। 

मियामी में बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दोनों रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग नज़र आ रही है। ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

इन फोटोज के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, 'मेरा'। इसके अलावा प्रियंका ने खुद की भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका ने अपने बर्थडे पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। उनकी मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ मौजूद थीं। प्रियंका की एक फोटो को लोगों ने ट्रोल कर दिया था, जिसमें वह सिगरेट पीते नजर आ रही थीं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। इस फिल्म में फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम भी लीड रोल में हैं। #TheSkyIsPink को रोनी स्क्रूवाला (RSVP) और सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, लंदन और अंडमान हुई।

'द स्काई इज पिंक' की कहानी आयशा चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझने के बाद प्रेरक वक्ता बन गई थीं। जायरा इसमें आयशा की भूमिका में हैं जबकि प्रियंका और फरहान उसके माता-पिता का रोल निभा रहे हैं।

Also Read:

सालों से गायब थी 'दिल मिल गए' सीरियल की ये एक्ट्रेस, फेसबुक पर लिखा- मुझे मारना चाहती है...

फिल्मों से दूर रहने के बावजूद अक्षय कुमार को फिल्म साइन करने से पहले ट्विंकल खन्ना कहती हैं ये बड़ी बात

'दबंग 3' में 'मुन्ना बदनाम' हुआ गाने पर सलमान खान के साथ कदम थिरकाएंगे डायरेक्टर प्रभुदेवा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन