1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Khwabfaroshi Song Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और परिणीति चोपड़ा की 'जबरिया जोड़ी' का इमोशनल सॉन्ग रिलीज

Khwabfaroshi Song Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और परिणीति चोपड़ा की 'जबरिया जोड़ी' का इमोशनल सॉन्ग रिलीज

 Published : Aug 05, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 04:02 pm IST

Khwabfaroshi Song Out:  सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और परिणीति चोपड़ा पर फिल्माया गया 'जबरिया जोड़ी' का इमोशनल सॉन्ग 'ख्वाबफरोशी' रिलीज हो गया है।

Khwabfaroshi- India TV Hindi
Khwabfaroshi Image Source : TWITTER

मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का एक और शानदार गाना रिलीज हो गया। इमोशनल सॉन्ग  'ख्वाबफरोशी' आज फिल्म के मेकर्स ने रिलीज किया है। यह नया गाना फ़िल्म से अब तक रिलीज हुए गानों से अलग है, जहाँ पिछले गाने पार्टी नंबर और रोमांटिक थे, वही यह एक इमोशनल सॉन्ग है जिसे दोनों किरदार द्वारा आसानी से बयां किया गया है और इसमें दिल छू लेने वाला दर्द छिपा है। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और परिणीति चोपड़ा की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म "जबरिया जोड़ी" पकड़वा शादी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह प्रथा बिहार और उत्तर प्रदेश राज्यों में आज भी देखी जाती है।

दिलचस्प बात यह है कि जबरिया जोड़ी के दोनों लेखक, संजीव. के. झा और प्रशांत सिंह इसी राज्य से तालुख रखते हैं, इसलिए उन्होंने तथ्यों पर काम पर करते हुए, कहानी को यथासंभव वास्तविक रखते हुए इसे काल्पनिक रूप दिया है। वही, फ़िल्म में सही ज़ायका लाने के लिए उत्तर प्रदेश के वास्तविक स्थानों पर शूट किया गया है।

फ़िल्म में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी। शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स तथा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है जो 9 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें-

#Article370: Twitter पर आई मीम्स की बाढ़, इन्हें देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

25 Years of Hum Aapke Hain Koun: वो फिल्म जिसने जूता चुराई की रस्म को घर-घर तक पहुंचा दिया

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन