1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका के हिंदी सिनेजगत में 12 साल पूरे

प्रियंका के हिंदी सिनेजगत में 12 साल पूरे

 Written By: IANS
 Published : Apr 13, 2015 12:52 pm IST,  Updated : Apr 13, 2015 02:08 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेजगत में 12 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' (2003) फिल्म से की थी। प्रियंका

- India TV Hindi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेजगत में 12 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' (2003) फिल्म से की थी। प्रियंका (32) ने इन वर्षो को यादगार बनाने के ट्विटर पर अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, "वाह! 12 साल हो गए। मैं यहां डरी-सहमी 17 साल की लड़की के रूप में आई थी। मुझे अपनाने और हमेशा ढेर सारा समर्थन देने के लिए आपका शुक्रिया। आभार।"

प्रियंका को 'अंदाज' (2003) फिल्म से प्रसिद्धि मिली। इस फिल्म की बदौलत उन्होंने 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का फिल्मफेयर जीता। वह इन 12 वर्षो में 'ऐतराज', 'वक्त : द रेस अगेंस्ट टाइम', 'क्रिश', 'फैशन' व 'गुंडे' सहित 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

प्रियंका पिछली बार 'मैरी कॉम' फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आईं।

अभिनय के अलावा उन्होंने अपनी गायन प्रतिभा से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष शोहरत पाई है। वह अंतर्राष्ट्रीय कलाकार पिटबुल और विल.आई.एम. के साथ गाने का चुके हैं।

उनकी आने वाली फिल्म 'दिल धड़कने दो' और 'बाजीराव मस्तानी' है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन