1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इस खास मकसद के कारण अक्षय कुमार को दी गई ‘पैडमैन’

तो इस खास मकसद के कारण अक्षय कुमार को दी गई ‘पैडमैन’

 Published : Dec 21, 2017 02:34 pm IST,  Updated : Dec 21, 2017 02:34 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में व्यस्त हो गए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज गया है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। अपनी इस फिल्म के लिए उत्साहित निर्देशक आर.बाल्की का कहना है कि अक्षय कुमार...

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में व्यस्त हो गए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज गया है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। अपनी इस फिल्म के लिए उत्साहित निर्देशक आर.बाल्की का कहना है कि अक्षय कुमार फिल्म के लिए बिल्कुल सही शख्स हैं। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म में अक्षय नहीं होंगे तो लोग यह फिल्म किसके लिए देखेंगे। आर.बाल्की बुधवार को फिल्म के एक गाने के लॉन्च के दौरान अभिनेता अक्षय, उनकी पत्नी और फिल्म निर्माता ट्विंकल खन्ना और अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ मौजूद थे।

उनसे 'पैडमैन' जैसी फिल्म में 'खिलाड़ी' अभिनेता को लिए जाने के बारे में पूछा गया। इस पर बाल्की ने कहा, "अक्षय ने मुझसे पूछा था कि, क्या मैं हूं कि, वह फिल्म में यह भूमिका निभाएं। मेरे दिमाग में पहली बार यही आया कि इसलिए तो लोग फिल्म देखेंगे।" उन्होंने कहा, "अक्षय यह भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति हैं और उस समय केवल हमें मुरुगनाथम के जीवन बारे में पता था। हमें यह भी नहीं पता था कि इस पर फिल्म कैसे बनेगी।"

'पैडमैन' बाल्की द्वारा निर्देशित हिंदी कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अक्षय, सोनम कपूर और राधिका आप्टे जैसे सितारे मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 26 जनवरी, 2018 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन