1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर.माधवन ने इस कारण छोड़ दी सैफ की फिल्म, 17 साल बाद फिर नजर आने वाली थी जोड़ी

आर.माधवन ने इस कारण छोड़ दी सैफ की फिल्म, 17 साल बाद फिर नजर आने वाली थी जोड़ी

 Published : Mar 07, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Mar 07, 2018 03:57 pm IST

आर.माधवन और सैफ अली खान के अभिनय से सजी 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था। लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि ये दोनों एक बार फिर से दिखाई देने वाले हैं।

Madhavan- India TV Hindi
Madhavan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आर.माधवन और सैफ अली खान के अभिनय से सजी 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था। लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि ये दोनों एक बार फिर से दिखाई देने वाले हैं। लेकिन अब माधवन का कहना है कि उन्हें इस बात की 'गहरी निराशा' है कि वह कंधे पर लगी चोट के कारण नवदीप सिंह की इतिहास आधारित फिल्म में सैफ के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं।

गौरतलब है कि 17 साल के बाद अब फिर उनके साथ काम करने की संभावना बनी थी लेकिन जिम में कंधे में चोट लगने से बाद हुई सर्जरी के कारण माधवन को फिल्म से बाहर होना पड़ा और इसे लेकर वह बहुत दुखी हैं। माधवन ने कहा, "हां, इसमें एक्शन दृश्यों की वजह से मुझे बाहर होना पड़ा। मैं बहुत दुखी हूं क्योंकि टीम में शामिल होने और साथ काम करने का इंतजार कर रहा था।"

आनंद एल.राय द्वारा निर्मित फिल्म में जोया हुसैन दिखेंगी, जिसकी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मुंबई में शूटिंग होगी। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी दिलचस्प संक्षिप्त भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म के बारे में माधवन ने कहा, "यह प्यारी कहानी है और पटकथा आनंद एल. राय के प्रोडक्शन से है। मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था। ऐसा कर पाने में सक्षम न होने से मैं निराश हूं। यह बेहतरीन होगी।" माधवन, सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'चंदा मामा दूर के' में भी दिखाई देने वाले हैं। फिलहाल, माधवन सर्जरी के बाद आराम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन