1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत-पाक रिलेशन पर सिंगर राहत फतेह अली का बड़ा बयान

भारत-पाक रिलेशन पर सिंगर राहत फतेह अली का बड़ा बयान

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : May 24, 2018 11:33 pm IST,  Updated : May 24, 2018 11:33 pm IST

राहत ने कहा, "मैंने यह गाना इसलिए चुना, क्योंकि यह मुझे शांति का संदेश देता है। यह एकता का संदेश देता है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मेरे छात्रों में से एक ने इसके नए रूप को संगीत दिया है।"

राहत फतेह अली खान- India TV Hindi
राहत फतेह अली खान Image Source : PTI

मुंबई: सुर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर के 'अल्लाह तेरो नाम' का अनुवाद गाने वाले पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान का कहना है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। राहत ने भारत-पाक शांति योजना के तौर पर गीत को नए तरीके से गाने के लिए कौशिकी चक्रवर्ती से करार किया है। गीत के पाश्र्व में महात्मा गांधी की वास्तविक आवाज है, जिसमें वह शांति और सहनशक्ति पर भाषण दे रहे हैं। एक बयान के अनुसार, ऑक्सफोर्ड के एक बैंड 'द फ्यूजन प्रोजेक्ट' ने यह मुहिम शुरू की है। बैंड में पश्चिमी और भारत के शास्त्रीय संगीतकार हैं।

राहत ने कहा, "मैंने यह गाना इसलिए चुना, क्योंकि यह मुझे शांति का संदेश देता है। यह एकता का संदेश देता है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मेरे छात्रों में से एक ने इसके नए रूप को संगीत दिया है।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने जब यह गाना शुरू किया, मुझे वास्तव में बहुत अच्छा लगा। भारत और पाकिस्तान के बीच शांति सिर्फ मेरी कामना नहीं है। शायद यह हम लोगों में से ज्यादातर लोगों की है। आखिरकार, हम लोगों की सभ्यता लगभग एक जैसी है।"

इसी साल भारतीय फिल्म निर्माण 'वेलकम टू न्यूयार्क' के लिए एक गीत 'इश्तेहार' को नए तरीके से गाने के लिए राहत को विरोध का सामना करना पड़ा था

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन