1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: राहत फतेह अली खान का नया रोमांटिक गाना हुआ रिलीज

VIDEO: राहत फतेह अली खान का नया रोमांटिक गाना हुआ रिलीज

 Published : Nov 09, 2017 03:18 pm IST,  Updated : Nov 09, 2017 03:18 pm IST

राहत फतेह अली खान के गानों को पाक के अलावा भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। अब तक के लंबे करियर में वह कई बेहतरीन गाने दर्शकों के सामने पेश कर चुके हैं, जिन्हें फैंस से खूब प्यार मिला है। अब वह अपना रोमांटिक 'बंजारे' को लेकर आए हैं। उनका यह...

rahat- India TV Hindi
rahat

मुंबई: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के गानों को पाक के अलावा भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। अब तक के लंबे करियर में वह कई बेहतरीन गाने दर्शकों के सामने पेश कर चुके हैं, जिन्हें फैंस से खूब प्यार मिला है। अब वह अपना रोमांटिक 'बंजारे' को लेकर आए हैं। उनका यह गाना बुधवार को जारी किया गया है, इसे बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा पर फिल्माया गया है। अनुपमा राग द्वारा रचित गीत का संगीत वीडियो, टाइम्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया।

राहत फतेह अली खान ने कहा, "अनुपमा के साथ पहले काम कर चुका हूं इसलिए पहले से ही जानता था कि यह गीत उनकी पिछली रचनाओं के समान ही कर्णप्रीय होगा। मैं हमेशा ऐसे प्रतिभाशाली और समर्पित व्यक्तियों के साथ काम करने का आनंद लेता हूं। मैं उनकी आगामी रचनाओं में भी उनके साथ काम करने की उम्मीद करता हूं।"

दोनों इससे पहले 'सांवरे' में भी साथ काम कर चुके हैं। राग ने कहा, "राहत फतेह अली खान एक शानदार गायक हैं, एक जबर्दस्त सहकर्मी हैं और वह जानते हैं कि अपने दर्शकों को कैसे लुभया जाए। उनकी उल्लासित आवाज में वह जादू है जो हर सुनने वाले को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।" (Bigg Boss 11: अर्शी और आकाश की बेहूदगी ने की सारी हदें पार, क्लीवेज दिखाने के लिए फाड़ डाला टॉप)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन