1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Rahul Roy Health Update: राहुल रॉय ने बहन के बनाए योगिक लंच का उठाया लुत्फ

Rahul Roy Health Update: राहुल रॉय ने बहन के बनाए योगिक लंच का उठाया लुत्फ

 Published : Dec 24, 2020 11:12 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 11:12 pm IST

नवंबर के अंत में राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है।

Rahul Roy Health Update- India TV Hindi
Rahul Roy Health Update Image Source : INSTAGRAM/RAHUL ROY

मुंबई: बीमार अभिनेता राहुल रॉय ने गुरुवार को अपनी बहन पिया की ओर से अस्पताल में परोसे गए एक लंच के दौरान की तस्वीरें साझा की। अभिनेता फिलहाल मीरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर योगिक लंच प्लैटर की तस्वीरें साझा करते हुए, राहुल रॉय ने लिखा, "आज मेरी बहन प्रियंका रॉय पिया की ओर से योगिक लंच। मेरी रिकवरी के लिए सभी बेहतरीन खाद्य पदार्थ, फल और ड्राइ फ्रूट।"

Rahul Roy Health Update: राहुल रॉय मस्तिष्क और हृदय की एंजियोग्राफी कराएंगे

नवंबर के अंत में राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है। अभिनेता को कथित रूप से आगामी फिल्म 'एलएसी : लाइव द बैटल इन कारगिल' के शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई लाया गया।

उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें 8 दिसंबर को मीरा रोड अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनका स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी और अन्य उपचार चल रहा है।

राहुल रॉय को कैसे हुआ ब्रेन स्ट्रोक? निशांत मलकानी ने बताई आंखों देखी

आपको बता दें कि कारगिल में माइनस 15 डिग्री तापमान में फिल्म एलएसी की शूटिंग के बीच में राहुल राय को ब्रेन स्ट्रोक हो गया था। उनको आनन फानन में मुंबई लाया गया और नानावटी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां कई दिन आईसीयू में रहने के बाद राहुल राय की तबियत में सुधार हुआ और अब वो स्पीच थैरेपी और फिजियोथैपी करवा रहे हैं। 

राहुल रॉय ने सोमवार को कहा है कि वह ठीक हो रहे हैं और जल्द ही काम पर लौट आएंगे। उन्होंने प्रशंसकों को उनके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया।

मुंबई में राहुल राय के अस्पताल में रहने के वक्त उनके मेडिकल खर्चे दे रहे फिल्म डायरेक्टर नितिन कुमार गुप्ता ने कहा है कि वो जल्द ही एक फिल्म बनाने जा  रहे हैं जिसका नाम होगा स्ट्रोक। इस फिल्म में वो राहल राय को ही लीड किरदार के लिए लेंगे और ब्रेन स्ट्रोक के इर्द गिर्द ही कहानी चलेगी। फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड होगी और राहुल राय  इसमें मर्डर के चश्मदीद होंगे जो ब्रेन स्ट्रोक का शिकार होने के चलते हत्यारे का नाम बता पाने में असमर्थ होंगे। 

नितिन कुमार गुप्ता ने मुंबई मिरर से कहा कि चूंकि राहुल राय अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं औऱ शूटिंग करने में असमर्थ हैं इसलिए वो फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू करने वाले हैं। 

राहुल रॉय हेल्थ अपेडट : फिजियो एक्सरसाइज से सेहत में सुधार, अभी भी है छोटा सा क्लॉट

राहुल राय ने सोमवार को ही अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके स्वास्थ्य में लाभ हो रहा है और वो जल्द ही शूटिंग पर लौटने की कोशिश करेंगे। कनाडा में राहुल राय के भाई ने भी एक बयान में कहा था कि राहुल तेजी से रिकवरी कर रहे हैं औ

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन