1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजेश खन्ना का बंगला 'आशीर्वाद', तोड़कर नए मालिक बनाएंगे बहुमंजिला इमारत

राजेश खन्ना का बंगला 'आशीर्वाद', तोड़कर नए मालिक बनाएंगे बहुमंजिला इमारत

 Written By: Agency
 Published : Jun 19, 2015 09:57 am IST,  Updated : Jun 19, 2015 10:02 am IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना का बंगला 'आशीर्वाद को जमींदोज कर दिया जाएगा उसकी जगह एक बहुमंजिला इमारत बनेगी। मुंबई के कार्टर रोड पर मौजूद 'आशीर्वाद' में रहकर ही राजेश खन्ना ने  एक के बाद

राजेश खन्ना का...- India TV Hindi
राजेश खन्ना का आशीर्वाद होगा जमींदोज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना का बंगला 'आशीर्वाद को जमींदोज कर दिया जाएगा उसकी जगह एक बहुमंजिला इमारत बनेगी। मुंबई के कार्टर रोड पर मौजूद 'आशीर्वाद' में रहकर ही राजेश खन्ना ने  एक के बाद एक लगातार 15 रिकॉर्ड तोड़ हिट्स दिए थे।

राजेश खन्ना के निधन के बाद आशीर्वाद को अगस्त 2014 में मैंगलोर के बिजनेसमैन शशि किरण शेट्टी ने 90 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के अध्यक्ष किरण शेट्टी ने कहा कि 50 साल पुराने इस बंगले को तोड़कर तीन-चार मंजिल की बिल्डिंग बनाई जाएगी। लेकिन बंगले के नए मालिक उस नई बिल्डिंग का नाम भी 'आशीर्वाद' ही रखेंगे।

अभिनेता राजेश खन्ना ने यह बंगला राजेंद्र कुमार से खरीदा था। राजेंद्र कुमार के खरीदनें से इस बंगले को भूत बंगला कहा जाता था। लेकिन जब राजेंद्र कुमार यहां शिफ्ट हुए तो उनका करियर चमक गया। बाद में राजेश खन्ना ने इसे खरीद लिया और राजेश खन्ना के पिता ने बंगले का नाम 'आशीर्वाद' रखा ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन