1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या मैडम तुसाद में दिखाई देंगे राजेश खन्ना?

क्या मैडम तुसाद में दिखाई देंगे राजेश खन्ना?

 Published : Jan 03, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 05:10 pm IST

राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी शानदार फिल्में दी हैं, जिनके कारण वह आज तक अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा में हैं। हाल ही में राजेश खन्ना के प्रशंसकों ने मैडम तुसाद में अभिनेता का मोम का पुतला लगाए जाने की मांग करते हुए...

rajesh khanna- India TV Hindi
rajesh khanna

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी शानदार फिल्में दी हैं, जिनके कारण वह आज तक अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा में हैं। हाल ही में राजेश खन्ना के प्रशंसकों ने मैडम तुसाद में अभिनेता का मोम का पुतला लगाए जाने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, "राजेश खन्ना ने उत्कृष्ट योगदान दिया है और उन्होंने भारतीय सिनेमा पर गहरा प्रभाव डाला है। यह आवश्यक है कि मौजूदा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियां भारतीय सिनेमा के इतिहास में उनके द्वारा निभाई गई अहम भूमिका को जाने।"

इसे भी पढ़े:-

राजेश खन्ना भारत के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं। उन्होंने 163 फिल्मों में काम किया जिसमें बतौर मुख्य एकल नायक 106 फिल्मों में काम किया। अभिनेता ने 'आराधना' सहित 1969 से 1972 के बीच लगातार 15 हिट फिल्म दी थीं। लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति की ओर रुख कर लिया। इसके बाद जुलाई 2012 में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए।

अब तक मैडम तुसाद में बॉलीवुड हस्तियों में महानायक अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ और करीना कपूर खान का स्टैच्यू लगाया गया है।

मैडम तुसाद द्वारा प्रसिद्ध मोम की कृतियों को प्रदर्शित करने के लिए जल्द ही यहां रीगल सिनेमा में एक स्थायी प्रदर्शन संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। भारत में यह पहला मैडम तुसाद संग्रहालय होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन