1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर से टकराए राजकुमार राव और पत्रलेखा, शेयर की तस्वीर

न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर से टकराए राजकुमार राव और पत्रलेखा, शेयर की तस्वीर

 Published : Aug 05, 2019 07:09 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 07:09 pm IST

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिले। नीतू कपूर ने उनकी यह फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Rishi kapoor neetu kapoor Rajkummar rao and patralekha- India TV Hindi
Rishi kapoor neetu kapoor Rajkummar rao and patralekha Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर रास्ते में टकरा गए। ऋषि ने सोमवार की सुबह को नीतू, राजकुमार और पत्रलेखा के साथ की अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा की। तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "राजकुमार और पत्रलेखा शहर में टकरा गए। छोटी दुनिया।"

वहीं नीतू ने भी इन दो कलाकारों के साथ कई तस्वीरे साझा की है।

तस्वीर के कैप्शन में नीतू ने लिखा, "बस चलते-चलते शानदार कलाकार राजकुमार राव से मुलाकात हो गई! पत्रलेखा की प्यारी बातों ने मेरा दिन बना दिया।"

आपको बता दें ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। अब वह कैंसर-मुक्त हो चुके हैं। बोनमैरो ट्रांसप्लांट के बाद वह भारत आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि कपूर अपने बर्थ डे से पहले भारत आ जाएंगे।

Also Read:

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बेटे अरहान और अरबाज खान की फोटो, कही ये बात...

Article 370 हटने पर फूटा पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का गुस्सा, अन्य पाक सेलेब्स ने दिए ये रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन