1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब ऑनलाइन देख सकते हैं राजकुमार राव की फिल्म 'ओमेर्टा', एक्टर ने हंसल मेहता को कहा धन्यवाद

अब ऑनलाइन देख सकते हैं राजकुमार राव की फिल्म 'ओमेर्टा', एक्टर ने हंसल मेहता को कहा धन्यवाद

 Published : Jul 25, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 02:13 pm IST

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता का आभार भी व्यक्त किया है।

rajkummar rao film Omerta- India TV Hindi
राजकुमार राव की ओमेर्टा फिल्म को फैंस अब ऑनलाइन देख सकते हैं Image Source : TWITTER: @RAJKUMMARRAO

साल 2017 में रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म ओमेर्टा की स्ट्रीमिंग अब जी 5प्रीमियम पर हो रही है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता हमेशा सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा है। राजकुमार ने साथ में सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का भी पोस्टर शेयर किया है और बताया है कि ये मूवी भी डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ओमेर्टा अब जी5 प्रीमियम पर देख सकते हैं और दिल बेचारा डिज्नी+हॉटस्टार पर। हंसल मेहता.. थैंक्यू सर हमेशा मुझे मेहनत करने और खुद को चैलेंज देने के लिए प्रोत्साहित करने पर.. आपका धन्यवाद। ओमेर्टा की अंधेरी दुनिया में मेरी रोशनी बनने के लिए।"

तेलुगू थ्रिलर 'हिट' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे राजकुमार राव

बता दें कि 'ओमेर्टा' की कहानी उमर सईद शेख और उसके जैसे कई युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका ब्रेनवॉश कर आतंकवादी गतिविधियों का हिस्सा बना लिया जाता है। अभिनेता राजकुमार राव फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

अभिनेता राजकुमार राव तेलुगू सुपरहिट पुलिस थ्रिलर फिल्म 'हिट' के हिंदी रीमेक में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'हिट', का अर्थ होमिसाइड इंटरवेंशन टीम है, यह एक पुलिस अधिकारी की कहानी बताती है जो एक लापता महिला की तलाश करता है। 

तेलुगू मूल फिल्म के निर्देशन पर सराहना प्राप्त कर चुके निर्देशक शैलेश कोलानु ही इसके हिंदी प्रोजेक्ट को निर्देशित करेंगे। फिल्म पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है और इसे 2021 में शुरू किया जाएगा।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन