1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव की फिल्म 'ओमेर्टा' इस दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

राजकुमार राव की फिल्म 'ओमेर्टा' इस दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

 Published : Jul 08, 2020 06:29 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 06:30 pm IST

राजकुमार राव की फिल्म 'ओमेर्टा' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया था।

rajkummar rao- India TV Hindi
ओमेर्टा Image Source : INSTAGRAM/RAJKUMMAR_RAO

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ओमेर्टा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म जी5 पर 25 जुलाई को रिलीज होने वाली है। साल 2017 में आई हंसल मेहता की इस फिल्म से राजकुमार राव ने एक अभिनेता के रूप में अपनी सीमाओं के पार जाने के लिए प्रेरित किया था। फिल्म में पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश आतंकी उमर सईद शेख का किरदार निभाया था।

राजकुमार ने ओमेर्टा में अपने किरदार के बारे में कहा, "'ओमेर्टा' में उमर का किरदार निश्चित रूप से पर्दे पर मेरे निभाए सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक है। इसने शारीरिक व भावनात्मक रूप से मुझे पूरी तरह से अवशोषित कर लिया। मैं कभी नहीं सोच सकता था कि इस किरदार को निभाना मुझे मानसिक रूप से एक अंधेरी जगह पर लेकर चला जाएगा। यह हमारे समय के सबसे घातक आतंकियों में से एक का सफर है और किरदार के तह तक जाने के लिए हंसल सर मुझे अपनी सीमाओं को लांघने के लिए प्रेरित करते थे।"

राजकुमार राव हंसल मेहता की कुछ बेहद ही बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, बल्कि साल 2013 में आई मेहता की फिल्म 'शाहिद' में अपने असाधारण अभिनय के चलते राजकुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन