1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव ने इस तरह मौनी रॉय को बनाया बेहतर

राजकुमार राव ने इस तरह मौनी रॉय को बनाया बेहतर

 Published : Sep 27, 2019 10:52 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 10:52 pm IST

मौनी ने फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार की पत्नी के किरदार को निभाया है।

राजकुमार राव ने इस तरह...- India TV Hindi
राजकुमार राव ने इस तरह मौनी रॉय को बनाया बेहतर

मुंबई: अभिनेत्री मौनी रॉय का कहना है कि 'मेड इन चाइना' में काम करने के दौरान उन्होंने राजकुमार राव से बहुत कुछ सीखा, राजकुमार ने उन्हें और बेहतर बनने में उनकी मदद की। मौनी ने कहा, "इस फिल्म पर और अपने किरदार के लिए मैंने राज (राजकुमार राव) से सबकुछ सीखा। अभ्यास के दौरान उन्होंने निरंतर मेरी मदद की, न केवल उन दृश्यों के लिए जिन्हें हमने साथ में किया बल्कि मेरे कुछ खुद के दृश्यों में भी उन्होंने मेरी मदद की।"

मौनी ने आगे कहा, "उन्होंने उनके साथ वाली सीन्स को करने में मेरी मदद की और उन्हें बेहतर बनाया। उनकी बातें काफी मूल्यवान रही हैं और जिसने बेहतर बनने में मेरी मदद की है।"

मिखिल मुसाले द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक मध्यमवर्गीय असफल व्यवसायी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे उसकी पत्नी का भरपूर साथ निभाया है। मौनी ने फिल्म में राजकुमार की पत्नी के किरदार को निभाया है।

जियो स्टूडियोज के साथ मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म इस साल दिवाली के आसपास रिलीज होगी।

Also Read:

जब अक्षय कुमार से रिपोर्टर ने अमिताभ को दादा साहब फाल्के के लिए बधाई देने को कहा, मिला ये जवाब

सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' से सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक आया सामने

आयुष्मान खुराना लंबे समय तक फिल्मों से लेंगे ब्रेक, कहा- बीवी-बच्चों को जरुरत है मेरी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन