मुंबई: टाइगर श्रॉफ की बहन अपने भाई के रिलेशनशिप स्टेटस पर एक अपडेट साझा करते हुए कहा है कि वह 100 प्रतिशत सिंगल हैं। चैट शो 'बाय इन्वाइट ओनली' में शामिल हुईं कृष्णा ने अपने भाई टाइगर के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में भी बात की जो कथित तौर पर अभिनेत्री दिशा पटानी को डेट कर रहे हैं।
Related Stories
अपने भाई के लिए कृष्णा ने कहा, "आपको पता है कि मैं झूठ नहीं बोलती और हर चीज के बारे में कितनी स्ट्रेट हूं। टाइगर सौ प्रतिशत सिंगल हैं।"
अपने भाई की किसी भी गर्लफ्रेंड को मंजूरी देने के सवाल पर कृष्णा ने कहा, "मैं वाकई में एक प्रोटेक्टिव सिस्टर हूं। टाइगर बहुत सच्चे हैं और इसका फायदा उठाना बेहद आसान है। जब ऐसा कुछ उसके साथ होता है तो मैं बहुत अलर्ट हो जाती हूं। टाइगर की ऐसी कोई गर्लफ्रेंड हो सकती है, जिसे मैंने मंजूरी न दी हो।"
कृष्णा ने यह भी कहा कि यदि उन्हें मौका दिया जाता है तो वह दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर को 'सेट अप' करेंगी।
बता दें कि बहुत जल्द ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर' (War) फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इसमें वाणी कपूर भी हैं।
Also Read:
मॉम करीना कपूर को वर्कआउट करते देख रहे हैं तैमूर अली खान, Viral हुआ Video
Kartik Aaryan ने अनन्या पांडे को चाय के लिए सरेआम लगाई डांट, Viral हो रहा है ये Video