1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो ये है राजकुमार राव की खुशी का कारण

...तो ये है राजकुमार राव की खुशी का कारण

 Published : Mar 15, 2017 04:38 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 04:38 pm IST

राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्रैप्ड’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। राजकुमार को युवा कलाकारों में उन अभिनेताओं में से एक कहा जाता है जो हर किरदार को बखूब पर्दे पर उतारने में माहिर हैं। उन्होंन अब तक कई चुनौतिपूर्ण भूमिकाएं निभाई है।

rajkumar rao- India TV Hindi
rajkumar rao

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्रैप्ड’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। राजकुमार को युवा कलाकारों में उन अभिनेताओं में से एक कहा जाता है जो हर किरदार को बखूब पर्दे पर उतारने में माहिर हैं। उन्होंन अब तक कई चुनौतिपूर्ण भूमिकाएं निभाई है। शायद यही कारण है कि इस वक्त उनके पास फिल्मों की झड़ी लग गई है। 2017 में राजकुमार राव की 5 फिल्में रिलीज होने वाली है जिसमें सबसे जल्द रिलीज होने वाली फिल्म विक्रमादित्य मोटवानी की ‘ट्रैप्ड’ है।

राजकुमार राव इस फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में दिखेंगे जो एक गगनचुंबी इमारत में फंस जाने के बाद जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहा है। अपने करियर के इस दौर के बारे में राजकुमार ने बताया, “मैं बहुत खुश हूं। मैं एक अभिनेता के तौर पर पूर्ण महसूस करता हूं क्योंकि मैं हरेक दिन कुछ नया, कुछ रोमांचक करने में लगा हुआ हूं।“

इस सप्ताह रिलीज होनेवाली फिल्म ‘ट्रैप्ड’ के अलावा वह इस साल ‘न्यूटन’, ‘बहन होगी तेरी’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘ओमेर्टा’ में दिखेंगे। जिसमें उन्होंने अपने कई बार के सहयोगी हंसल मेहता के साथ काम किया है। राजकुमार का कहना है कि ‘उड़ान’ और ‘लूटेरे’ के लिए पहचाने जाने वाले मोटवानी के साथ काम करना हमेशा से उनकी इच्छा रही है। जिस तरह से एक निर्देशक के रूप में वे मानवीय भावनाओं को पर्दे पर उतारते है वे उनकी प्रशंसा करते हैं।

राजकुमार ने कहा, “मैं हमेशा से विक्रमादित्य मोटवानी के साथ काम करना चाहता था। उन्होंने मानवीय भावनाओं को फिल्मों में बहुत ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। ‘ट्रैप्ड’ भी एक भावनात्मक कहानी है, हालांकि यह अपनी तरह की पहली फिल्म है।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन