1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव को ऐसा करते देख खुश हो रहे हैं अनिल कपूर

राजकुमार राव को ऐसा करते देख खुश हो रहे हैं अनिल कपूर

 Published : Jan 31, 2018 04:04 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 04:04 pm IST

राजकुमार राव पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब खबर आई है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली है। वह भोपाल के चंदेरी में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

Rajkummar rao- India TV Hindi
Rajkummar rao

मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब खबर आई है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली है। वह भोपाल के चंदेरी में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। राजकुमार ने इसे काफी मजेदार बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "इस खूबसूरत शहर चंदेरी में 'स्त्री' का पहला शेड्यूल पूरा किया। सबसे अद्भुत टीम श्रद्धा कपूर, अमर कौशिक, राज और डीके, मैडॉक फिल्म्स, डिनो के साथ बहुत मजा आया। इसके लिए उत्सुक हूं कि आप इसे जल्द देखें।"

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री' में राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली हैं। यह मैडॉक फिल्म्स द्वारा समर्थित और दिनेश विजान, राज और डीके द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। इस बीच दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने उनकी प्रशंसा की। वह 'फन्ने खां' में राजकुमार के साथ काम कर चुके हैं।

पैर में चोट लगने के 3 माह बाद राजकुमार मंगलवार को पहली बार जॉगिंग पर गए थे। इस पर अनिल ने ट्वीट किया, "आप मेरे बिना दौड़ के लिए गए? राजकुमार राव हमेशा मुश्किलों से आगे बढ़कर एक रॉक स्टार बनकर निकलते हैं। आपको स्वस्थ होते और वह करते देखकर अच्छा लग रहा है, जो आपको पसंद है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन