1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की किताब में सोनम पर पढ़ने को मिलेगा एक विशेष पीस: "राकेश मेड मी सोनम कपूर"

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की किताब में सोनम पर पढ़ने को मिलेगा एक विशेष पीस: "राकेश मेड मी सोनम कपूर"

 Published : Jul 30, 2021 05:48 pm IST,  Updated : Jul 30, 2021 05:48 pm IST

हाल ही में खूबसूरत सोनम कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की किताब के कवर का अनावरण किया था।

sonam kapoor, rakeysh omprakash mehra- India TV Hindi
सोनम कपूर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा Image Source : INSTAGRAM/SONAM KAPOOR, RAKEYSH OMPRAKAS

सिनेमा में दिल को छू लेने वाली कहानियों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अब अपनी खुद की किताब 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' लॉन्च कर दी है। हाल ही में खूबसूरत सोनम कपूर ने किताब के कवर का अनावरण किया था। आज, निर्देशक ने सोनम द्वारा एक विशेष अंश साझा किया है जिसे पुस्तक में शामिल किया गया है। इस पीस में लिखा गया है,"राकेश ने मुझे सोनम कपूर बनाया।" 

इस पर बैकग्राउंड में गाने के साथ एक स्पेशल वीडियो शेयर करते हुए राकेश कैप्शन में लिखते हैं,"केवल सोनम ही मसकली को इतना आइकॉनिक बना सकती थी। " 

'शेरशाह' से सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गाना 'रातां लम्बियां' रिलीज़

सोनम और राकेश ने सामूहिक रूप से समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'दिल्ली 6' के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है, जो सोनम कपूर के करियर ग्राफ में एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई और उन्हें शोबिज के ग्राफ में जगह दिलाने में कामयाब रही थी। 'दिल्ली 6' के अलावा वे 'भाग मिल्खा भाग' में भी एक साथ काम कर चुके हैं। 

प्रख्यात फिल्म निर्माता की जीवनी अब स्टैंड पर उपलब्ध है। बुक का फ़ॉरवर्ड ए.आर.  रहमान ने लिखा है जिनके साथ निर्देशक ने दो फिल्मों 'रंग दे बसंती' और 'दिल्ली 6' में काम किया है। किताब का आफ्टरवर्ड आमिर खान ने दिया है जिनके साथ उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'रंग दे बसनाती' में काम किया था। सोनम और राकेश ने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'दिल्ली 6' और 'भाग मिल्खा भाग' के लिए सहयोग किया था। और, बुक कवर का अनावरण खूबसूरत सोनम कपूर ने किया था। 

उर्वशी रौतेला का नया वर्कआउट वीडियो कर देगा हैरान

पुस्तक को रीता राममूर्ति गुप्ता द्वारा को-ऑथर किया गया है और इसमें भारतीय सिनेमा और विज्ञापन जगत के कुछ सबसे विपुल नाम- वहीदा रहमान, एआर रहमान, मनोज बाजपेयी, अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, सोनम कपूर, रवीना टंडन, रोनी स्क्रूवाला, अतुल कुलकर्णी, आर. माधवन, दिव्या दत्ता और प्रहलाद कक्कड़ शामिल हैं। 

भारतीय सिनेमा के विपुल फिल्म निर्माता के दृष्टिकोण को जानने के लिए आप ये किताब पढ़ सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन